फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस ने दो पिकअप पर लदे आठ मवेशी बरामद, केस दर्ज

Mon, 02 Aug 2021 07:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस टीम के साथ दोपहर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो पिकअप आती दिखी। पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक तेजी से गाड़ी भगाने लगे। लगभग दो किमी की घेराबंदी के बाद दोनों पिकअप को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलहां गांव के पास सोमवार दोपहर लगभग एक बजे दो पिकअप को पुलिस ने पकड़ा। इन पर लदे आठ मवेशियों को मुक्त कराया गया। पिकअप व मवेशियों के साथ आठ पशु तस्करों को भी पकड़ा गया है। बरामद पशुओं को भटहट गौ संरक्षण केंद्र में पहुंचा दिया गया है। दोनों पिकअप को गुलरिहा पुलिस ने सीज कर दिया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी विरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ दोपहर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो पिकअप आती दिखी। पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक तेजी से गाड़ी भगाने लगे। लगभग दो किमी की घेराबंदी के बाद दोनों पिकअप को पकड़ लिया गया।

छानबीन की गई तो इन पर आठ भैंसों को लादा गया था। पिकअप पर बैठे अवरेज अली, मोहम्मद कैश निवासी धनेवा धनेई थाना कोतवाली जिला महाराजगंज, मैमुल हुदा, कोलई, गुड्डू, अरशद व शाहिद निवासी डोमन पट्टी थाना खड्डा जिला कुशीनगर एवं मैजुद्दीन निवासी भौरा बारी थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पशुओं को भटहट गौ संरक्षण केंद्र में पहुंचा दिया गया है। दोनों पिकअप को गुलरिहा पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें