फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Update: जल्द ही लगेंगे कुछ और ट्रेनों में इकोनॉमी कोच, वेटिंग लिस्ट होगी छोटी, किराया भी होगा कम

Thu, 23 Jun 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वर्तमान में गोरखपुर से राप्तीसागर एक्सप्रेस में एसी थर्ड के इकोनॉमी कोच लगाए जा रहे हैं। इस कोच में अगर गोरखपुर से यशवंतपुर तक की यात्रा करते हैं तो 2510 रुपये किराया लगता है जबकि सामान्य थर्ड एसी कोच में 2595 रुपये लगते हैं। इस तरह यात्रियों को 80 रुपये कम देने होते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Railways
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में राप्तीसागर एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस के बाद कुछ और ट्रेनों में इकोनॉमी कोच लगाने की तैयारी है। पूर्वोत्तर रेलवे के हिस्से में 57 इकोनॉमी कोच आए हैं। इनके लगने से जहां ट्रेनों में सीटें बढ़ने से वेटिंग कम होगी। वहीं लोगों को किराया भी कर्म खर्च करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अक्तूबर में दो ट्रेनों में 12 इकोनॉमी कोच लगाकर सेवा का शुभारंभ किया गया था। हर कोच में 72 के स्थान पर 83 सीटें हैं। साथ ही मिडिल और अपर बर्थ की ऊंचाई बढ़ाई गई है, जिससे नीचे वाली बर्थ के यात्रियों को सहूलियत हो।

कोचों को दिव्यांगों की सुविधा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। दरवाजे चौड़े हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप हैं। इनमें फायर सेफ्टी के अलावा मोबाइल फोन और मैग्जीन होल्डर्स के साथ लैपटॉप चार्जिंग की भी सुविधा है। जल्द ही ऐसे और कोच एनईआर को मिलेंगे। जिन्हें विभिन्न ट्रेनों में लगाया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के साथ बचत भी

वर्तमान में गोरखपुर से राप्तीसागर एक्सप्रेस में एसी थर्ड के इकोनॉमी कोच लगाए जा रहे हैं। इस कोच में अगर गोरखपुर से यशवंतपुर तक की यात्रा करते हैं तो 2510 रुपये किराया लगता है जबकि सामान्य थर्ड एसी कोच में 2595 रुपये लगते हैं। इस तरह यात्रियों को 80 रुपये कम देने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें