फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बिना लाइसेंस के चल रही दवा की दुकान सीज, भारी मात्रा में दवाएं जब्त

Fri, 12 Nov 2021 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम ने चौरीचौरा क्षेत्र में मारा छापा, दो दवाओं के नमूने लिए, भारी मात्रा में दवाएं भी जब्त की
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में ड्रग विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग (15 मील) चौराहे पर छापा मारकर बिना लाइसेंस के चल रही दवा की दुकान बजरंग मेडिकल स्टोर को सीज किया है। दुकान से दो दवाओं के नमूने लेते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं को जब्त भी कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद से आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग (15 मील) चौराहे पर बिना लाइसेंस के दवा की दुकान चलाए जाने की शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह को मिली थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत यह भी मिली थी कि दवा विक्रेता बजरंगी निषाद अपनी दुकान में मरीजों का उपचार भी करते हैं। बृहस्पतिवार को टीम रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर बजरंग मेडिकल स्टोर पर पहुंची।

टीम को देखते ही दुकानदार बजरंगी निषाद भागना चाहा। टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जांच शुरू की गई। दुकानदार कोई पेपर नहीं दिखा पाया। बिना लाइसेंस के खोली गई इस दुकान में भारी मात्रा में दवाएं मिली हैं। इलाज से संबंधित कुछ उपकरण भी मिले। करीब 50 हजार की दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया। दो दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


दुकानों की कराई जा रही गोपनीय जांच
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि जिन दुकानों के खिलाफ शिकायत मिल रही है उनकी गोपनीय जांच कराई जा रही है। जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना लाइसेंस के दवा बेचने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें