फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ड्रोन कैमरों से हो रही नालों की सफाई की निगरानी, बारिश में जलभराव से बचाने के लिए कार्य शुरू

Sat, 16 Apr 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शहर के सभी 256 नालों की सफाई का कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी विशेष अभियान चलाकर गोड़धोइया नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। इसकी 70 प्रतिशत तक सफाई हो चुकी है।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में छोटे, बड़े और मझोले कुल 256 नाले-नालियों की सफाई की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। बारिश में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने 15 जून तक इन नालों की सफाई का लक्ष्य रखा है। नगर निगम ने तल्लीझाड़ सफाई भी शुरू करा दी है। बड़ी-छोटी पोकलेन मशीनों के अलावा करीब 200 सफाई कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है।

विज्ञापन


शहर के सभी पांच जोन में नालों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। जोन-1 में 20 मझोले नालों में से मोहद्दीपुर से बिग बाजार तक के नाले की सफाई पूरी हो चुकी है। वहीं, 30 छोटे नालों में से 23 की सफाई पूरी हो चुकी है। जोन-2 में रामगढ़ताल से पैडलेगंज बुद्ध गेट, फिराक गोरखपुरी चौक, अलहदादपुर, छोटे काजीपुर होते हुए सीआईडी पुलिया, मदीना मस्जिद, रेती पुलिया, कौवादाह किराना मंडी होते हुए साहबगंज तक बड़े नाले की करीब 60 प्रतिशत सफाई हो चुकी है।

इसी तरह जोन-3 में 14 मझोले नाले में से दो की और 34 छोटे नालों में से 17 की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। जोन-4 में बड़े-छोटे नालों में करीब 50 प्रतिशत की सफाई पूरी हो चुकी है। जोन-5 में गोड़धोइया नाले की सफाई चल रही है। जहां तक पोकलेन मशीन से सफाई संभव है, वहां पोकलेन मशीन से नाले की सफाई हो रही है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शहर के सभी 256 नालों की सफाई का कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी विशेष अभियान चलाकर गोड़धोइया नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। इसकी 70 प्रतिशत तक सफाई हो चुकी है। जहां पोकलेन का जा पाना संभव नहीं, वहां आदमी लगाकर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें