फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Corona: घबराएं नहीं पर सतर्क रहें...सर्दी-जुकाम की तरह हो रहा कोरोना

Thu, 28 Dec 2023 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ आशुतोष ने कहा कि कोरोना संक्रमित तीन लोगों में से दो की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है, सिर्फ एक ही पॉजिटिव है। इसमें भी किसी को भी भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। मामूली सर्दी-जुकाम की तरह ही लक्षण सामने आए हैं। दैनिक दिनचर्या को सामान्य रखें।
विज्ञापन
लापरवाही: जिला अस्पताल में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। यह साधारण सर्दी-जुकाम की तरह ही असर कर रहा है, लेकिन सतर्क रहना भी जरूरी हैं। देश के दूसरे हिस्सों में इससे अनहोनी की खबरें भी आ चुकी हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष का कहना है कि गोरखपुर में एम्स की डॉक्टर समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित हुए थे, उनमें कोई भी गंभीर लक्षण नहीं थे। इसमें से दो लोग निगेटिव भी हो चुके हैं। एक अब भी पॉजीटिव हैं, लेकिन कोई दिक्कत सामने नहीं हैं। इसे ऐसे ही समझ लें कि अगर जांच न हुई होती तो यह पता भी नहीं चलता कि उन्हें कोरोना संक्रमण है।

जानकारी के मुताबिक, एम्स में एक डॉक्टर समेत तीन लोगों की दोबारा जांच कराई गई है। इसमें से दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी पॉजिटिव है। इन तीनों को किसी प्रकार के गंभीर परेशानी नहीं है, हल्के-फुल्के लक्षण के आधार पर ही जांच हुई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जाम के निजात के इंजताम: गोरखपुर में कब्जों के लिए इस्तेमाल हो रहे पोल हटाए,बाल विहार-गोलघर के लिए खोजी पार्किंग

विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर आशुतोष ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के केवल तीन ही केस हैं, जिनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भी जांच कराने की तैयारी है। करीब 400 लोगों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रैसिंग हुई है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा एम्स और बीआरडी में भर्ती 10-15 मरीजों की औसत जांच कराई जा रही है। सब की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है।

उन्हाेंने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड का नया वैरिएंट, ओमिक्रॉन का ही सब वैरिएंट है। इसमें हल्के-फुल्के खांसी के लक्षण और गले में दर्द आदि की समस्याएं आ रही हैं। अभी किसी को कहीं कोई गंभीर शिकायत या समस्या नहीं है। जिन तीन लोगों की जांच हुई थी, उनकी हालत भी बेहतर है। जिला अस्पताल समेत सभी अस्पतालों में इसके जांच और इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जिक-जैक से जानलेवा डंपर-ट्रेलर की रफ्तार पर लगाम...10 वाहन सीज

सीएमओ डॉ आशुतोष ने कहा कि कोरोना संक्रमित तीन लोगों में से दो की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है, सिर्फ एक ही पॉजिटिव है। इसमें भी किसी को भी भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। मामूली सर्दी-जुकाम की तरह ही लक्षण सामने आए हैं। दैनिक दिनचर्या को सामान्य रखें। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें और अगर सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं तो कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें