फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को दिया निर्देश: ढीले न पड़ें गांवों में कैंप लगाकर हो कोरोना की सैंपलिंग

Fri, 04 Jun 2021 09:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

डीएम ने सीएमओ को कार्य योजना तैयार कर रोस्टरवार कैंप लगाने का दिया निर्देश।
 
विज्ञापन
डीएम ने कोविड जांच सहित कई मुद्दों को लेकर बैठक की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही तेजी से कम हो रही है मगर प्रशासन का मानना है कि अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। यही वजह है कि डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सीएमओ को निर्देश दिया हैं कि पूरे जून महीने में गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर कोरोना की सैंपलिंग कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना के लक्षण व बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि 30 जून तक की कार्य योजना बनाते हुए रोस्टरवार गांवों में कैंप लगाए और इसका प्रचार-प्रसार कराएं। डीएम ने रोस्टरवार कैंप की सूची बृहस्पतिवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

डीएम बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित कोविड-19 से संबंधित जिला टास्क फोर्स बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने गांव के बुजुर्ग, कमजोर व असहाय व्यक्तियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान चरगांवा में अप्रैल की तुलना में  मई में सैंपलिंग कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और  एमओआईसी चरगांवा को टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय समेत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप लगाकर पटरी व्यवसायियों को लगाई जाएगी वैक्सीन

बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि कैंप आयोजित कर पटरी व्यवसायियों का वैक्सीनेशन किया जाए। बताया कि जून के अंत तक सभी पीएचसी पर 50 बेड की व्यवस्था के साथ ही मिनी पीकू को पूर्णतया क्रियाशील कर दिया जाएगा, जिससे वहीं पर मरीजों का  प्रारंभिक इलाज हो सके।

वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं निजी अस्पताल
डीएम ने आह्वान किया कि कोविड वैक्सीनेशन कार्य में निजी अस्पतालों को आगे आना चाहिए। बताया गया कि वर्तमान में तीन प्राइवेट अस्पताल शाही ग्लोबल, लाइफ केयर हॉस्पिटल तथा श्रीजन आई मैटरनिटी सेंटर अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। डीएम ने कम से कम 30 अस्पतालों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अपनी सेवाएं देने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें