फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई, अभियान चलाकर होगी जांच

Fri, 25 Dec 2020 03:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
ऑटोरिक्शा चालक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी चालकों ने मनमाना किराया वसूला तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिक किराया वसूले जाने की लगातार शिकायतों के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन, यातायात विभाग, परिवहन विभाग की ऑटो ऑपरेटर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में ऑटो ऑपरेटर्स को चेतावनी दी गई कि अगर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अनलॉक के बाद लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं कि ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। साथ ही ऑटो में किसी तरह के कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में अब सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने ऑटो ऑपरेटर्स से कहा कि लॉकडाउन से पूर्व जो किराया था उसे लागू करें। व्यवस्था को दुरुस्त करते के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है।

एक सप्ताह बाद जिला प्रशासन, यातायात विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी ऑटो ऑपरेटर किराया बढ़ाकर लेता मिला या ऑटो में बिना मास्क यात्रा करते सवारी मिली तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन का परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही ऑटो ऑपरेटर्स को ऑटो में सैनिटाइजर आवश्यक रूप से रखना होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद गोरख पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने देर शाम किराये की सूची जारी कर दी। बैठक में एडीएम एफआर राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन, एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल, एसपी यातायात के साथ ऑटो ऑपरेटर्स के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑटो एवं ई- रिक्शा का दो किमी से कम का किराया

  • ऑटो रिक्शा के लिए दो किमी तक 10 रुपये प्रति सवारी
  • ई रिक्शा के लिए दो किमी तक 10 रुपये प्रति सवारी
  • ई रिक्शा का दो से आठ किमी के लिए 20 रुपये प्रति सवारी

ऑटो रिक्शा, मैजिक के लिए दो किमी से अधिक का किराया
  • कचहरी से मोहद्दीपुर 10 रुपये प्रति सवारी
  • कचहरी से कूड़ाघाट व इंजीनियरिंग कॉलेज 15 रुपये सवारी
  • शास्त्री चौक से नौसड़ 15 रुपये प्रति सवारी
  • शास्त्री चौक से आईटीएम गीडा 20 रुपये सवारी
  • धर्मशाला से गीता वाटिका व राधिका कॉम्प्लेक्स तक 10 रुपये सवारी
  • धर्मशाला से शाहपुर, पादरी बाजार, बशारतपुर, रेल विहार तक 15 रुपये सवारी
  • धर्मशाला से जंगल धूषण व मेडिकल कॉलेज 20 रुपये प्रति सवारी
  • धर्मशाला से गोरखनाथ तक 10 प्रति सवारी
  • धर्मशाला से 10 नंबर बोरिंग व राजेंद्र नगर 15 रुपये सवारी
  • धर्मशाला से बरगदवां व मानीराम 20 रुपये सवारी
  • धर्मशाला व रेलवे स्टेशन से कचहरी 10 रुपये सवारी
  • धर्मशाला व रेलवे स्टेशन से टीपी नगर व रुस्तमपुर 15 रुपये सवारी
  • धर्मशाला व रेलवे स्टेशन से नौसड़ 20 रुपये सवारी
  • यूनिवर्सिटी व कचहरी से नंदा नगर व एयरपोर्ट 15 रुपये सवारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें