फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोशल मीडिया पर महिला एसडीओ की तारीफ करना इस शख्स को पड़ा भारी, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

Fri, 06 Aug 2021 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बिजली विभाग के निदेशक कार्मिक ने लिखी थी पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल। अवर अभियंताओं ने जताई नाराजगी, जमकर की नारेबाजी, इसके बाद मांगनी पड़ी माफी।
विज्ञापन
हाथ जोड़कर माफी मांगते शेष बघेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में फेसबुक पर एक महिला एसडीओ के काम की तारीफ करना निदेशक कार्मिक को भारी पड़ गया। अवर अभियंताओं की नाराजगी के बाद उन्हें सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। इस पर भी अवर अभियंताओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था तो मुख्य अभियंता को बीच-बचाव करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद जाकर मामला ठंडा हुआ।  
विज्ञापन


अवर अभियंताओं ने आरोप लगाया था कि निदेशक कार्मिक व प्रशासन शेष बघेल ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि गोरखपुर शहर के अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। एकमात्र महिला उपखंड अधिकारी का सेवा कार्य उत्कृष्ट मिला.. एक मात्र (मातृ लिखा था) महिला एसडीओ, जिससे जेई थर-थर कांपते हैं.. ईमानदार अधिकारी, जो रात-दिन बाबा गोरखनाथ की सेवा में हैं... फीलिंग प्राउड। हालांकि इसे पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था। फिर भी पोस्ट वायरल हो गई।

इसकी जानकारी होने पर अवर अभियंता भड़क गए। बुधवार शाम मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। रात करीब 8:30 बजे निदेशक ने अंदर बुलवाया। अवर अभियंताओं ने कहा कि भरे चौराहे पर ढेला मार दीजिए और बंद कमरे में माफी मांग लीजिए, ऐसा नहीं चलेगा। निदेशक ने कहा कि फेसबुक से पोस्ट को डिलीट कर दिया है। यह भी कहा कि गलती मानी यार, इससे ज्यादा क्या उम्मीद करते हो?
विज्ञापन


अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी बेइज्जती हुई है। आपको हमारे साथियों के सामने माफी मांगनी पड़ेगी। निदेशक ने हाथ जोड़ते हुए माफी मांगी और कहा कि कोई अपराध नहीं किया है। माफी भी मांग ली। अवर अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष शशि कपूर ने कहा कि कोई थर-थर कांपेगा तो काम कैसे करेगा। हालांकि यह परिवार का मतभेद था। बातचीत से सुलझा लिया गया। निदेशक ने कहा कि अधिकारी के काम की तारीफ ही तो की थी। जो काम करेगा उसकी तारीफ की जाएगी।
 
व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट वायरल होने के बाद मामला गरम हुआ
अवर अभियंता संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि मामला पिछली बार गोरखपुर आने के दौरान का है। शायद उसी के बाद निदेशक ने पोस्ट लिखी थी। थोड़ी देर बाद डिलीट भी कर दिया था। बुधवार को निदेशक का दौरा गोरखपुर का लगा। इसी बीच अवर अभियंता के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी ने उनकी पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल कर दिया। इसके बाद मामला गरमा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें