फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बेतियाहाता में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाएगा गोरखपुर नगर निगम, नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में बनाई कमेटी

Fri, 06 Aug 2021 09:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के ऑर्किटेक की सेवा लेगा नगर निगम, किया गया करार।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के बेतियाहाता में नगर निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाएगा। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए गोरखपुर के एक आर्किटेक्ट से करार किया है। वहीं नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम की संपत्तियों पर निर्माण आदि के लिए चीफ इंजीनियर सुरेश चंद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी है। एक-दो दिन में कमेटी आर्किटेक्ट के साथ नगर निगम की संपत्तियों को देखने के लिए भ्रमण करेगी।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर नगर निगम अपनी आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए कॉलोनी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, खाली प्लॉटों की नीलामी आदि करने जा रहा है। इसी क्रम में बेतियाहाता वार्ड में प्रेमचंद पार्क के पास सड़क किनारे नगर निगम की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर सुरेश चंद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, जिसमें उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय, अवनीश भारती को शामिल किया गया है।

नेताजी सुभाष चंद बोस नगर के खाली प्लॉट की होगी नीलामी
नेताजी सुभाष चंद बोस नगर में नगर निगम ने करीब दो दशक पहले सन 2000 में कॉलोनी विकसित की थी। इस दौरान ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने की वजह से कुछ प्लॉटों की नीलामी नहीं हो सकी थी। अब नगर निगम द्वारा इस तार को हटवा दिया गया है। ऐसे में नगर निगम इन प्लॉटों की बिक्री करेगा। साथ ही वहां कुछ अन्य इस्तेमाल के लिए आर्किटेक्ट की राय लेने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को चीफ इंजीनियर सुरेश चंद अपनी टीम और आर्किटेक्ट के साथ भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आर्किटेक्ट और चीफ इंजीनियर सुरेश चंद अपनी कमेटी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर और बेतियाहाता स्थित नगर निगम की जमीन का भ्रमण करेंगे। बेतियाहाता में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें