एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एसएसपी डॉ. विपिन कुमार ताडा ने मंगलवार की देर रात पांच इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। चार को नई जगह की थानेदारी दी गई तो वहीं एक को अपराध शाखा में भेज दिया गया। दिलीप पांडेय को बेलीपार और जंयत सिंह को गगहा का नया थानेदार बनाया गया।
जानकारी के मुताबिक, अपराध शाखा में तैनात रहे दिलीप कुमार पांडेय को बेलीपार की थानेदारी दी गई है। बेलीपार में रहे जयंत कुमार सिंह को गगहा की थानेदारी दी गई है। गगहा में तैनात रहे अमित कुमार दुबे को गुलरिहा का नया थानेदार बनाया गया है।
सुबोध कुमार को पुलिस लाइंस से चौरीचौरा का नया थानेदार बनाया गया है। यहां पर तैनात रहे श्याम बहादुर सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है।