फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले डिप्टी सीएम: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बह रही विकास की गंगा, माफिया कहते हैं, योगी बाबा माफ करो

Thu, 14 Oct 2021 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री बनते ही गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए सबसे पहले इस महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा की। अब तो यह जंगल कौड़िया, मंगल कौड़िया बन रहा है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में उपस्थित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। 2017 में भारी जनादेश के साथ मुख्यमंत्री बनते ही गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए सबसे पहले इस महाविद्यालय के स्थापना की घोषणा की। अब तो यह जंगल कौड़िया, मंगल कौड़िया बन रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी की शिक्षा की पहचान नकल उद्योग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब नकलविहीन परीक्षा का यह सबसे बड़ा प्रदेश है। अब दस माह पूर्व ही प्रवेश से लेकर परिणाम तक सब कुछ पूर्व घोषित है। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने हर महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल बनाने का निर्देश दिया है, ताकि युवाओं को रोजगार मिलने में दिक्कत न आए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट और एसोसिएट को प्रोफेसर पदनाम देने का भी प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

अब माफिया कहते हैं, योगी बाबा माफ करो
डिप्टी सीएम ने कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार पर मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज माफिया जेलों में हैं। उनकी अवैध संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर चलता है। जो माफिया जेल से बाहर आता है वह कहता है, योगी बाबा माफ करो।
विज्ञापन


कोरोनाकाल में ट्विटर-ट्विटर खेल रहे थे विपक्ष के नेता
डॉ शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में जब विपक्ष के नेता अपने एसी कमरों से ट्विटर-ट्विटर खेल रहे थे, तब सीएम योगी जनता के बीच उनके कल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे थे। सीएम योगी के पिता बीमार हुए, दिवंगत हुए, लेकिन उन्होंने इस दौरान भी प्रदेश की जनता के लिए दिनरात एक किए रखा। योगी में जनता के लिए सर्वस्व अर्पित करने की भावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें