जीडीए का नाला बराबर
मंदिर के लगभग 200 मीटर दूर तक का नाला जीडीए द्वारा बनाया गया है। यह सड़क के बराबर और सर्विस लेन से दूर है। लोगों का कहना है कि जीडीए का निर्माण सही है लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। जहां मन आया वहां सर्विस लेन के पास तो कहीं पर दूर कर दिया।
बीच में बंद है निर्माण
नाले को सर्विस लेन के पास बनते देख लोगाें ने इसका काफी विरोध किया। इसकी शिकायत उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों से की जिसके बाद हनुमान मंदिर के पीछे निर्माण रुक गया। हालांकि इस जगह को छोड़कर आगे का निर्माण तेजी से जारी है।
कहीं 6 तो कहीं 7 मीटर बची सड़क
मंगलवार को बुद्ध हार पार्ट बी के लोग नाला निर्माण कर रहे साइट इंजीनियर के पास पहुंचे। उन्होंने इंजीनियर को जमीन के कागजात दिखाए और रास्ते की समस्या बताई। इसके बाद इंजीनियर ने दो जगह नाले और सड़क की चौड़ाई को नापा जिसमें एक जगह सड़क 6.7 मीटर तो एक जगह 7 मीटर की बची।