फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Sat, 26 Feb 2022 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की यात्री महिला का प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
नवजात के साथ महिला आरपीएफ कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204) में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का आरपीएफ के सहयोग से डॉक्टर ने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात महिला ने ट्रेन में जरवल रोड से यात्रा शुरू की थी। वह एस-4 कोच में बर्थ नंबर आठ पर सवार थीं और समस्तीपुर तक उन्हें यात्रा करना था। गोरखपुर कंट्रोल रूम को रात 10.05 बजे सूचना मिली कि ट्रेन में एक महिला, प्रसव पीड़ा से कराह रही है। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मदद की।

रात 10.35 बजे प्लेटफॉर्म छह पर ट्रेन पहुंची, उसके पहले रेलवे स्टॉफ ने डॉक्टर को बुला लिया। सहयोग के लिए आरपीएफ के दो सहायक उप निरीक्षक, तीन महिला आरपीएफ कर्मी के अलावा स्टेश्न पर तैनात दो महिला रेलकर्मी भी पहुंच गईं।
विज्ञापन


महिला को स्ट्रेचर से ट्रेन से नीचे उतारा गया और चादर, कंबल आदि से घेरकर सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला को रेलवे डॉक्टर की सलाह पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें