फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मकान की नींव खोद रहा था मजदूर, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत

Sat, 11 Sep 2021 06:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 निर्माणाधीन मकान की नींव खोद रहे मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी मजदूर किसी तरह से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो साईं धाम कॉलोनी में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान की नींव खोद रहे मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी मजदूर किसी तरह से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शहर में प्रतिदिन महराजगंज जिले से तमाम मजदूर काम करने के लिए आते हैं। मजदूरी कर शाम को घर चले जाते हैं। शनिवार को महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर उपाध्याय टेड़वा टोला निवासी रामदरश (70) भी मजदूरी करने आए थे। इन्हें गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो साईं धाम कालोनी में मो. सद्दीक कुरैसी के निर्माणाधीन मकान की नींव की खुदाई का काम मिल गया।

दोपहर बाद करीब तीन बजे नींव की खुदाई कर रहे रामदरश चक्कर खाकर वहीं गिर गए। मकान मालिक व साथी मजदूर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें