फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मगछे से बनाया था फंदा

Mon, 25 Apr 2022 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के बड़गो निवासी शिवनाथ सोनकर के 20 वर्षीय पुत्र गोलू का शव शनिवार रात उसके घर के पीछे अमरूद के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का बताया है। शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर मां से विवाद के बाद युवक घर से निकला था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छह भाइयों में सबसे छोटा गोलू शराब के नशे का आदी था। वह मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता फल और सब्जी बेचते हैं। शनिवार रात गोलू मां से पैसे मांग रहा था, जिसे लेकर घर में विवाद हुआ। गोलू नाराज होकर घर से बाहर चला गया।

काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा, तो परिजन उसे ढूंढने लगे। रात करीब 12 बजे परिजन घर के पीछे गए तो अमरूद के पेड़ पर फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में गोलू का शव लटका देख सन्न रह गए। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें