फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला दो युवकों का शव, एक हफ्ते के अंदर मिल चुकी हैं पांच लाशे

Wed, 25 Aug 2021 08:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिता राजू खां ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की रात 8 बजे से घर से निकला था। उसके बाद वह नहीं लौटा था। वह दोस्त आबिद अली के साथ गया था। उसे घर से बुलाकर दोस्त ले गया था। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में बुधवार को एक बार फिर दो युवकों की रेलवे लाइन पर कटी लाश मिली है। आशंका है कि दोनों की मौत हादसे में हुई है। पिछले एक सप्ताह के भीतर इलाके में पांच लोगों की लाश मिल चुकी है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के गढ़वा रेलवे ढाले के पास पोल संख्या 376/9 के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर दो युवकों की लाश मिली। आशंका है कि ट्रेन से कटने की वजह से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की तो उनकी पहचान हो गई। युवकों की पहचान पिपराइच के वार्ड नम्बर 3 निवासी शानू खां(21) और मुड़ेरी गढ़वा गांव के आबिद अली(22) के रुप में हुई है।

रात में घर नहीं गया था शानू
मृतक शानू के पिता राजू खां ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की रात 8 बजे से घर से निकला था। उसके बाद वह नहीं लौटा था। वह दोस्त आबिद अली के साथ गया था। उसे घर से बुलाकर दोस्त ले गया था। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोनों युवक नशा( गांजा का सेवन) करते थे। आबिद अली तो चोरी भी करता था। वह जेल भी जा चूका है। दोनों युवक अक्सर रेलवे ट्रैक पर गांजा पीते हुए देखे जाते थे। घटनास्थल पर सिगरेट के तीन बिखरे पैकेट भी मिले हैं।

आबिद परिवर से रहता था अलग
बडेंगाव में आबिद अली किराया पर कमला लेकर परिवार से अलग रहता था। उसकी नशे की आदत से परिजन भी परेशान रहते थे। लोगों ने बताया कि बुधवार की भोर में युवक रेल ट्रैक पर बैठकर गांजा पी रहे होगें और ट्रेन के चपेट में आ गए। पिपराइच थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर के सूचना पर शव बरामद किया गया। युवकों की पहचान हो गई है। दोनों नशा करते थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें