फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हमला कर दो लाख रुपये लूटे, पुलिस कर रही छानबीन

Thu, 19 Oct 2023 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।

सार

सेमरा गांव निवासी मोनू की मधुपुर चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है। इसमें वह ग्राहक सेवा केंद्र भी चलाते हैं। रात 8:30 बजे के करीब दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में मिश्रौली गांव के पास बाइक पर सवार तीन-चार युवकों ने रोका और ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बड़हलगंज में लूट के बाद ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची पुलिस जांच करती - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के साहुखोर-सेमरा मार्ग पर मिश्रौली गांव के पास बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मोनू गौड़ पर ईंट से हमला कर दिया। उसके गिरते ही बदमाश तमंचा सटाकर उनके पास रखा दो लाख रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, हालांकि शुरुआती जांच में मामला मारपीट का सामने आ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेमरा गांव निवासी मोनू की मधुपुर चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है। इसमें वह ग्राहक सेवा केंद्र भी चलाते हैं। रात 8:30 बजे के करीब दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में मिश्रौली गांव के पास बाइक पर सवार तीन-चार युवकों ने रोका और ईंट से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें: हनी ज्वेलर्स पर छापा...40 लाख नकद, 650 किलो चांदी-18 किलो सोना भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनू के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग आए, जिनकी मदद से उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पर घायल का इलाज कराया और पूछताछ के आधार पर आरोपियों के तलाश में जुट गई। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें