फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Jul 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

देर रात घायल अवस्था में युवक अपने घर पहुंचा, परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के मोगलहा में बुधवार की रात सुनील (30) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घायल हालत में वह चीखते हुए घर पहुंचा और उसे मेडिकल कॉलेज लेकर घरवाले पहुंचे थे मगर उसकी जान नहीं बची। पुलिस ने सुनील के ससुर चौथी की तहरीर पर अंकित और राजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि सुनील की 13 साल की बेटी से अंकित एक तरफा प्यार करने लगा था। इसका सुनील ने कई बार विरोध किया था और मारपीट भी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, मूल रुप से महराजगंज के भागातार सिंदुरिया का रहने वाला 30 वर्षीय सुनील पुत्र मंगे, गुलरिहा इलाके के मोगलहा स्थित अपने ससुराल में परिवार के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि वह ठेले पर चाट बेच अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की रात अंकित अपने दोस्त राजू के साथ मिलकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। घायल हालत में वह घर पहुंचा। दामाद को घायल हालत में देख परिवार के लोग दंग रह गए।
विज्ञापन


तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंसपेक्टर गुलरिहा विनोद अग्निहोत्रि ने बताया कि मृतक के ससुर चौथी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया। युवक की हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें