फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के बाहर सो रही बच्ची को अगवा कर जिंदा जलाया, बगीचे में मिली अधजली लाश, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 01 Jul 2021 02:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पिता ने तहरीर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बगीचे में मिली अधजली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में 12 साल की बच्ची को अगवा कर जिंदा फूंकने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बच्ची की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में आधी जली हुई मिली है। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।
विज्ञापन


एडीजी भानु भास्कर और आईजी मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पिता ने तहरीर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। बगल में ही दूसरी चारपाई पर बच्ची की दादी भी सो रहीं थी। सुबह जब सभी उठे तो बच्ची नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


आस-पास तलाशी शुरू हुई तो घर से 200 मीटर की दूरी पर अमरूद के बगीचे में बच्ची की अधजली लाश मिली। बगल में एक चारपाई भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदे ने चारपाई पर दुष्कर्म किया और खुद बचने के लिए बच्ची को वहीं जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें