फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 28 Oct 2020 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार की रात परशुरामपुर पुलिस ने गस्त के दौरान देशी पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान परशुरामपुर पुलिस मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक असलहे के साथ थाना क्षेत्र के ढेवरिया शुक्ल गांव के मदरसे के पास बैठकर किसी के आने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा एसआई कन्हैया पांडेय की टीम ने नाकेबंदी कर युवक को दबोच लिया। उसके पास से देशी पिस्टल मय तीन कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही परसपुर गांव का रोहित पांडेय के रूप में हुई। इससे पूर्व उसका कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में संजय यादव, योगेंद्र यादव, अनवर अली, कांस्टेबल सतीश सिंह, कमलेश चौहान, हरेंद्र यादव और अंकित रॉय शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें