फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बहन के घर जा रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, वारदात के बाद फरार हुए बदमाश

Thu, 24 Jun 2021 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

बाइक सवार बदमाशों ने मईल थाने के निकट घटना को दिया अंजाम।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहन के घर जा रहे एक युवक को अज्ञात बाइक सवार नकाब पोश बदमाशों ने ओवर टेक कर गोलियों से भून दिया। युवक घटना स्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने युवक को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजवाया। जहां युवक की मौत हो गई। घटना मईल थाना से 500 मीटर दूर बाबू बैजनाथ सिंह विद्यालय के समीप की है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा व सीओ अंबिका प्रसाद ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं अज्ञात बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की माने तो घटना का तार नेनुआ गांव के एक परिवार से जुड़ा हुआ है। पुलिस इसी बिंदू पर घटना की कड़ी जोड़ रही है।
विज्ञापन

 
लार थाना क्षेत्र के सजांव गांव निवासी शंभू जायसवाल मुंबई में रह कर व्यवसाय करते थे। वह अपने भाई की शादी में कुछ दिनों पूर्व आए थे। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुवार की दोपहर देवरिया स्थित अपने बहन के घर मिठाई और कपड़ा लेकर जा रहे थे। अभी वह मईल मगहरा मार्ग पर थाना से 500 मीटर दूर बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय के सामने पहुंचे थे तभी अज्ञात बाइक सवार नकाब पोश बदमाशों ने ओवर टेक कर गोलियों से भून दिया।

मौके पर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मईल पुलिस को देते हुए युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा, एएसपी राजेश कुमार सोनकर व सीओ अंबिका प्रसाद ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या का तार नेनुआ गांव के एक परिवार से जुड़ा हुआ हो सकता है। उधर व्यवसाई की हत्या के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। समाचार लिखे जाने तक मृत के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा ने बताया कि युवक मुंबई में रहता था। वहीं व्यवसाय करता था। नेनुआ गांव के एक परिवार से कुछ अनबन थी। इसी के मद्देनजर घटना को देखा जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

लगातार हो रही घटनाओं से सहमे लोग
मईल में दिनदहाड़े हत्या व लार थाना क्षेत्र में एक के बाद एक हुए वारदातों से लोग सहम गए हैं। अभी तक एक भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। घटना का खुलासा नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लार थाना क्षेत्र के चुरियां निवासी रोहित सिंह से अज्ञात बदमाशों ने गले की सोने की चेन खेमादेई मोड़ पर दिनदहाड़े लूट ली, 26 मई को इसी गांव के निवासी रमन यादव अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी।

31 मई को खेमादेई के ज्ञानेंद्र सिंह को अज्ञात बदमाशों ने सुतावर के समीप गोली मार फरार हो गए। 17 जून को इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी अमित मद्धेशिया को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से पेट में गोली मार दी। हालांकि बदमाश लूट करने में विफल रहे। एक के बाद एक हुई घटनाओं का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें