फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बरात निकलने से पहले युवक ने उठाया ऐसा कदम, जानकर दंग रह गए परिजन

Fri, 30 Jul 2021 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवक की घर में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। आत्महत्या की वजह के बारे में घरवाले कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर में शुक्रवार को बरात निकलने से पहले सिराज (35) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सिराज का फंदे से लटकता शव देख कर घर की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। खुदकुशी की वजह प्रेम संबंध बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर निवासी सिराज की शुक्रवार की सुबह बरात जानी थी। बृहस्पतिवार की रात घर में निकाह की तैयारियां व बाकी रस्में चल रही थीं। देर रात तक कार्यक्रम के बाद वह सोने चले गए।

सुबह काफी देर तक सिराज के नहीं उठने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। सिराज का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवक की घर में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। आत्महत्या की वजह के बारे में घरवाले कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें