फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या, महिला गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा

Mon, 01 Feb 2021 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गगहा में गिरफ्तार गैंगस्टर आरोपी रीना यादव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट में आरोपी गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के डाड़ी गांव निवासी रीना यादव को गगहा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। हत्या और साजिश के मामले में आरोपी रीना के खिलाफ बांसगांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। बांसगांव थाने में इस साल का यह पहला केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नंवबर 2019 में बांसगांव इलाके के डाड़ी रावत गांव निवासी रामसकल का आमी नदी के धोबहा घाट के पास शव मिला था। पुलिस ने रामसकल के बेटे दिलीप यादव की तहरीर पर रीना और विनोद यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

आरोप है कि स्वयं सहायता समूह के रुपये के लेनदेन को लेकर रीना और रामसकल के बीच विवाद था। जिस वजह से रीना ने रिश्तेदार विनोद के साथ मिलकर रामसकल की हत्या कर दी थी। इस मामले में रीना जमानत पर छूट कर बाहर आई थी। इस बीच पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता व रिंकी की भी खोली गई थी हिस्ट्रशीट

महिला गैंगस्टर गीता तिवारी व बदमाश रिंकी। - फोटो : अमर उजाला।
गैंगस्टर रीना यादव के पहले जिले की पुलिस महिला गैंगस्टर गीता तिवारी और रिंकी का हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है। गीता तिवारी जिले की पहली महिला गैंगस्टर है। इसके बाद गगहा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में रिंकी की हिस्ट्रीशीट खोली थी। दस साल पहले रानी तिवारी नाम की एक महिला पर भी इनाम घोषित हो चुका है।
   
गैंगस्टर गीता के करीबी सुल्तान पर 25 हजार का इनाम
गैंगस्टर गीता तिवारी के साथी सुल्तान के खिलाफ डीआईजी/एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सुल्तान तिवारीपुर इलाके में गीता तिवारी की नतिनी की जन्मदिन पार्टी में दो युवकों को गोली मारने के मामले में आरोपी है। इस मामले में गीता सहित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। सुल्तान फरार है। सुल्तान रामगढ़ताल थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

जानकारी के मुताबिक, कांशीराम शहरी आवास योजना थाना रामगढ़ताल का रहने वाला सुल्तान उर्फ राजू, हिस्ट्रीशीटर गीता तिवारी का करीबी है। सूर्य विहार कॉलोनी निवासी गीता तिवारी की बेटी की बेटी (नतिनी) के जन्मदिन पार्टी में मोहम्मद आमिर व नीतीश को गोली मारी गई थी।

गीता ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और एक साथी जस्सू के साथ मिलकर घायलों को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां भर्ती न करने पर घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से गुलरिहा पुलिस को सूचना मिली। बाद में पुलिस ने नीतीश के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया था। गीता वर्तमान में देवरिया जेल में बंद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें