फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 15 Sep 2021 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के सामने टीनशेड में मच्छरदानी लगाकर सोई थी। सुबह परिजनों ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के नाक-कान व पैर के गहने भी गायब थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के बांसपार में संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय महिला की मंगलवार की रात में मौत हो गई। महिला के शरीर के गहने भी गायब थे। बांसपार की शांति देवी (60) गजपुर-गगहा मार्ग पर चाय-पान की दुकान चलाती थी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के सामने टीनशेड में मच्छरदानी लगाकर सोई थी। सुबह परिजनों ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के नाक-कान व पैर के गहने भी गायब थे। घर पर बहु एवं एक नातिन रहती है। एक लड़का है, जो बाहर रहकर मजदूरी करता है।

महिला जीविकोपार्जन के लिए गुमटी में चाय-पान की दुकान चलाती थी। परिजनों ने गला दबाकर हत्या के बाद गहने लूटने की आशंका जताई है। गगहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें