फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दरिंदगी: घर के बाहर खेल रही मासूम को बहला कर ले गया युवक, पार की हैवानियत की हदें

Wed, 15 Sep 2021 10:57 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में मासूम संग दरिंदगी की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ संडीला कस्बे में स्थित अपने मायके आई थी। मंगलवार रात मासूम बच्ची घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान मकान के सामने रहने वाला मोनू वहां आया और भुट्टा खिलाने के नाम पर बहला कर बच्ची को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


अपने घर की छत पर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ महावीर और कोतवाल बीएम त्रिपाठी ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें