गोरखपुर के झंगहा इलाके के रानापार गांव में विवाहिता सुंदरी (23) की मंगलवार को फंदे से लटकती लाश मिली। पति गोविंद जायसवाल दिल्ली से लौटने के बाद आठ दिन से क्वारंटीन सेंटर में है। मौत की खबर से कोहराम मच गया।
सूचना पर आए ससुर राधेश्याम ने पति गोविंद जायसवाल, ससुर भृगुनाथ, सास भगवानी, ननद गुड्डी, भसुर राजेश और जेठानी बबीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 2013 में गोविंद और सुंदरी ने गांव वालों की मौजूदगी में प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति गोविंद विदेश कमाने चला गया था। बाद में विदेश से लौटने पर वह दिल्ली में काम करने लगा था।