फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Apr 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के पंड़िया डीह गांव में मंगलवार को 26 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के दुबौली दूबे गांव निवासी बहरैची ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री मनीषा वर्मा की शादी सात जून 2019 को पैकोलिया थाना क्षेत्र के पड़ियाडीह गांव निवासी मोनू वर्मा के साथ किया था। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली में रहते थे। करीब एक माह पहले पति घर चला आया और उसकी पत्नी वहीं पर रह रही थी।

एक सप्ताह पहले लॉकडाउन के भय से वह भी घर आ गई। बीती रात परिवार के लोग घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उधर, मनीषा ने दूसरे मंजिल पर अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर  खुदकुशी कर ली। सुबह पति ने घटना की सूचना उसके पिता को दिया।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें