फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: पति को छोड़ थामा उसके दोस्त का हाथ, अब दुष्कर्म का आरोप

Mon, 27 Jun 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि शिवशंकर की जान पहचान दोस्त के घर आते-जाते उसकी पत्नी से हो गई थी। इस दौरान पति को छोड़कर पत्नी, शिवशंकर के साथ रहने लगी। शिवशंकर ने उससे शादी का वादा किया था। इस दौरान दोनों का एक बच्चा पैदा हो गया, लेकिन अब शिवशंकर, महिला से किनारा करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट इलाके में एक अजब ही मामला रविवार देखने का मिला। एक महिला अपने पति को छोड़कर उसके ही दोस्त के साथ चली गई। कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन एक बच्चा पैदा होने के बाद प्रेमी ने किसी और से सगाई कर ली।

विज्ञापन

 
अब महिला ने कैंट थाने पहुंचकर पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार, बेतिया निवासी शिवशंकर सोनी के रूप में हुई है।

कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि शिवशंकर की जान पहचान दोस्त के घर आते-जाते उसकी पत्नी से हो गई थी। इस दौरान पति को छोड़कर पत्नी, शिवशंकर के साथ रहने लगी। शिवशंकर ने उससे शादी का वादा किया था। इस दौरान दोनों का एक बच्चा पैदा हो गया, लेकिन अब शिवशंकर, महिला से किनारा करने लगा। उसने किसी और से सगाई कर ली।
विज्ञापन

 
इसकी जानकारी होने के बाद महिला ने आरोपी शिवशंकर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें