फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एक लाख लूटने से पहले भी शिकायतकर्ता के परिचित से लूटे थे तीन लाख रुपये, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

Mon, 27 Jun 2022 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में रुपये दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। लूट गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। सरगना ने अपने परिचितों को गिरोह से जोड़ा है। 
विज्ञापन
fraud new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में रुपये दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की नकदी छीनने के मामले में सीआईए टीम बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि न्योली खुर्द के कपिल से एक लाख रुपये की नकदी लूटने से पहले बदमाशों ने उसके जान पहचान वाले से तीन लाख रुपये की नकदी लूटी थी। जांच में ये भी सामने आया है कि गिरोह के सरगना फतेहाबाद जिले के भूना निवासी बलराज ने गिरोह में अपने परिचितों को जोड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने दो आरोपियों भूना निवासी सुनील और जांडली निवासी विनोद को दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। इस संबंध में न्योली खुर्द निवासी कपिल ने अग्रोहा थाने में 23 जून को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने छह लोगों पर लूटपाट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपियों से नकली करेंसी भी मिली थी। सीआईए टीम अब सरगना बलराज के साथ साथ आरोपी अक्षय, नरेश और हरस्वरूप की भी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे डाल रही है। 

फिल्मी स्टाइल में देते हैं वारदात को अंजाम 
सीआईए प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि गिरोह का सरगना बलराज 10 वर्षों से चोरी, लूटपाट, डकैती की वारदात को अंजाम दे रहा है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर रुपये दोगुना करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये लूटने की वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम देता है। पहले उसके गुर्गे लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। फिर उसे सुनसान जगह पर बुलाकर अपनी गाड़ी में बिठाते हैं और जो भी वह रुपये लेकर आता है उसे लूट लेते हैं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही गिरोह का सरगना बलराज दो तीन साथियों के साथ दूसरी गाड़ी में पुलिस की वर्दी में आता है। उन्हें देखकर रुपये लेने वाले अपनी गाड़ी स्टार्ट करते हैं और जाल में फंसे युवक को गाड़ी से बाहर फेंक देते हैं। गिरोह के गुर्गों ने ऐसी कई वारदात को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में अंजाम दिया है। कई मामलों में पीड़ित पुलिस के सामने नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें