फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस पर हमला करने वाले फरार, तलाश में लगी टीमें

Tue, 26 Oct 2021 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रामपुर बुजुर्ग के 15 मील चौराहे पर आरोपियों ने सिपाहियों की पिटाई की थी। इस मामले में छह अज्ञात हमलावरों की वीडियो फुटेज की मदद से पहचान की कोशिश की जा रही है।

 
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई कर रहे दबंगों की वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के सोनबरसा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों के साथ मारपीट करने के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में अब तक सिर्फ दो आरोपियों को ही पुलिस पकड़ पाई है। पुलिस अब वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। घटना का मुख्य आरोपित विवेकानंद यादव व रविंद्र यादव पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर बुजुर्ग के 15 मील चौराहे पर 22 अक्तूबर की रात शराब पीकर उत्पात मचा रहे आरोपियों को सिपाही प्रदीप कुमार व नीलेश कुमार ने मना किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर रासुका तक लगाने की बात कही।
विज्ञापन


कांस्टेबल प्रदीप की तहरीर पर कुशीनगर के हाटा कोतवाली अंतर्गत पिपरपाती निवासी विवेकानंद यादव, अहिरौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग निवासी डब्लू उर्फ अनिल सिंह, पिपराइच के सुरसरदेउरी निवासी रविंद्र यादव व हरिओम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनिल सिंह व हरिओम को रात में ही गिरफ्तार कर जेल भेज गया था।

इस घटना का मुख्य अभियुक्त विवेकानंद और रविंद्र की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि विवेकानंद ने नेपाल में शरण ले ली है। पुलिस के मुताबिक विवेकानंद शातिर अपराधी है। उसके ऊपर हाटा कोतवाली में कई धाराओं के साथ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।  
विज्ञापन


चौरीचौरा सीओ जगत कनौजिया ने कहा कि हमला करने वाले नामजद विवेकानंद यादव और रविंद्र यादव की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें