फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: नाले में मिली ट्रैक्टर चालक की लाश, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 25 Sep 2021 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

शुक्रवार शाम नित्य क्रिया के लिए खुदवा नाले की ओर गए थे, देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी तलाश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के मगहर कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गुलाम राय गांव के पूरब खुदवा नाले में शनिवार को ट्रैक्टर चालक का शव मिला। सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
मंझरिया गुलाम राय गांव निवासी 45 वर्षीय वृजलाल पुत्र रामनाथ ट्रैक्टर चालक थे। शुक्रवार की शाम को घर से साइकिल से नित्य क्रिया के लिए खुदवा नाले की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खुदवा नाले में मछली पकड़ने के लिए कुछ लोगों ने जाली लगाया था। उसी में शव फंसा हुआ था।

शनिवार को जाली में फंसा शव लोगों ने देखा और शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। शव की पहचान वृजलाल के रूप में हुई। वृजलाल अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए। पीड़ित पत्नी मीरा और बेटे चंद्रशेखर, इंद्रशेखरव गोल्डेन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज हरीनारायण दीक्षित ने बताया कि परिजनों के अनुसार मंझरिया गुलाम राय निवासी बृजलाल पुत्र रामनाथ शुक्रवार की शाम पांच बजे गांव के बगल में ही स्थित खुदवा पुल के पास अपनी साइकिल खड़ी करके नित्य क्रिया के लिए गए थे। जहां पैर फिसल जाने से खुदवा नाले में गिर गए।

नाले के पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें