फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: क्लर्क की परीक्षा में दूसरे का पेपर देने वाला गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

Sat, 25 Sep 2021 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे की जगह पेपर देने बैठा था। इसने धोखाधड़ी से एक परीक्षार्थी के रोल नंबर पर पेपर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में पुलिस ने दूसरे के रोल नंबर पर पेपर देने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज (25) जुन्गा निवासी के तौर पर हुई है। आरोपी क्लर्क की परीक्षा में कुल्लू जिले के युवक की जगह बैठ गया था। सर्विस कमीशन बोर्ड की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सर्विस कमीशन बोर्ड ने 2019 में क्लर्क  भर्ती की परीक्षा आयोजित करवाई थी। इस बीच आरोपी ने एक परीक्षार्थी के रोल नंबर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पेपर दे दिया। इसके बाद आरोपी का नौकरी के लिए चयन भी हो गया। इस बीच कमीशन ने युवक के दस्तावेज खंगाले तो मामला सामने आया। इस पर कमीशन ने 2020 में मामले की शिकायत ढली थाना में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे की जगह पेपर देने बैठा था। इसने धोखाधड़ी से एक परीक्षार्थी के रोल नंबर पर पेपर दिया। रोल नंबर किसी दूसरे परीक्षार्थी को जारी हुआ था। इसने फर्जी दस्तावेज कर तैयार मामले को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें