फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फोन आने पर घर से निकली महिला की सिर कूंचकर हत्या, इस शख्स पर है संदेह

Tue, 06 Jul 2021 02:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा पुलिस ने बेटे की तहरीर पर दर्ज किया हत्या का केस, मजदूरी करके जीवन यापन करती थी महिला, राजमिस्त्री पर संदेह।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के चकखान मोहम्मद गांव में नाशपाती (45) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। रविवार की रात एक फोन आने के बाद वह घर से निकली थी। बेटे दुर्योधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रविवार की रात फोन करने वाला एक राजमिस्त्री था। बेटे ने उसपर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


  जानकारी के मुताबिक, चकखान मोहम्मद गांव निवासी नाशपाती मजदूरी करके जीवन यापन करती थी। उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। पति की 15 साल पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे दुर्योधन ने बताया कि रात करीब 12 बजे नाशपाती के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करते हुए, वह गांव के बाहर सड़क की ओर निकल गईं।

वह शौच की बात कहते हुए निकली थीं, इस वजह से बच्चों की आंख लग गई। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे गांव का एक व्यक्ति टहलने निकला तो देखा कि पक्की सड़क पर नाशपाती अचेत हालत में पड़ी हुई थी। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग भी आ गए, फिर बेटा भी पहुंचा।
विज्ञापन


इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय नाशपाती की मौत हो गई।  इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें