फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कंपनी के मैनेजर से हुई थी लूट, घटना को अंजाम देकर यहां छिपा था आरोपी

Thu, 11 Feb 2021 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
हरियाणा के गुरुग्राम में 16 जनवरी को ऑटो डीलर कंपनी के मैनेजर को लूटने वाले को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा क्राइम ब्रांच उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। आरोपी गोरखनाथ क्षेत्र के आजाद नगर में छिप कर रह रहा था।
विज्ञापन

 
आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली निवासी मोहम्मद इबरार उर्फ इमरान के रूप में हुई है। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश के मुताबिक, 16 जनवरी की रात तकरीबन 10 बजे हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर क्षेत्र के बेगमपुर खटोला में डिंगरा मोटर्स कंपनी के मैनेजर गुरुकृपा मोदक से लूट हुई थी।

मामले में बादशाहपुर थाने में लूट के लिए हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। हरियाणा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस बीच घटना में वांछित आरोपित के गोरखपुर में होने की सूचना मिली। एसटीएफ गोरखपुर की इकाई ने सूचना पर उसे बुधवार सुबह तकरीबन नौ बजे गोरखनाथ क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें