फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुशीनगर में मदरसा से स्प्रिट व शराब पैकिंग का सामान बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 09:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

रामकोला थाना क्षेत्र के सपहां गांव में आबकारी व पुलिस का छापा, मदरसा के संचालक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज, एक फरार
विज्ञापन
छापामारी के दौरान आबकारी विभाग व पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के सपहां गांव में एक मदरसा और दो घरों में बुधवार की शाम को आबकारी, पुलिस एवं स्वॉट टीम ने छापा मारा। मदरसा और दोनों घरों से देशी शराब में प्रयुक्त होने वाली खाली शीशियां, रैपर, ढक्कन,120 लीटर स्प्रिट तथा एक बोलेरो बरामद हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने पांच व्यक्तियों को पकड़ा है। थाने में पूछताछ के बाद तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मदरसा प्रबंधक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। नामजद एक आरोपी फरार है।

गिरफ्तार होने वालों में मदरसा प्रबंधक इरशाद अहमद और विनोद यादव है। जबकि एक अन्य आरोपी ज्ञानचंद यादव फरार है। इससे पहले आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सपहां गांव के अंसारी टोला में स्थित मदरसा अरबिया इजशादुल उलूम में देशी शराब की पैकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने रामकोला थाने की पुलिस और स्वॉट टीम को साथ लेकर छापा मारा। मदरसा के अलावा दो अन्य घरों से भी भारी मात्रा में पैकिंग के सामान के अलावा स्प्रिट बरामद हुई। पुलिस ने विनोद यादव और ज्ञानचंद नाम के व्यक्तियों के घर भी दबिश देकर देशी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला सामान तथा बोलेरो को कब्जे में लिया।

एसओ रामकोला डीके सिंह ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर सरिता सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


 

विज्ञापन

प्रबंधक ने कहा, मदरसा काफी दिनों से बंद है

मदरसा प्रबंधक इरशाद अहमद का कहना है कि उनका मदरसा काफी दिनों से बंद चल रहा है। वहां देशी शराब की पैकिंग होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। शराब के धंधे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें उक्त स्थानों पर देशी शराब की पैकिंग किए जाने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के बाद डीएम और एसपी के निर्देश पर बुधवार को सपहां के अंसारी टोला में संचालित मदरसा और दो अन्य घरों में छापा मारा गया।

वहां रैक्टिफाइड स्प्रिट व शराब पैकिंग के सामान मिले। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। दोनों अधिकारियों के निर्देश पर जिले में शराब के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें