फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी फिर शर्मसारः आदत से बाज नहीं आती पुलिस, छात्रा से छेड़खानी में दर्ज किया मारपीट का केस

Wed, 01 Sep 2021 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एसएसपी के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस ने छेड़खानी की धारा बढ़ाई। गुलरिहा इलाके में सोमवार सुबह शोहदे ने जबरन बात न करने पर की थी पिटाई।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में छात्रा से छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया और उन्होंने फटकार लगाई तो गुलरिहा पुलिस ने दर्ज केस में छेड़खानी की धारा बढ़ाई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोचिंग से लौटने के दौरान जब दबाव बनाने के बावजूद शोहदे से बात नहीं तो उसने छात्रा की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में केवल मारपीट का केस दर्ज किया। जब एसएसपी के संज्ञान में यह बात आई तो पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और उसके बयान के आधार पर छेड़खानी की धारा बढ़ा दी। अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

यह है मामला
पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक काफी दिनों से गुलरिहा थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर रहता है। काफी दिनों से दबंग युवक पीड़ित छात्रा से एक तरफा प्रेम का इजहार करते हुए बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। छात्रा के मना करने पर वह धमकी पर भी उतारू हो गया था। छात्रा भटहट से कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। अभी वह गांव से पहले बगीचे के पास पहुंची थी। सुनसान जगह देखकर आरोपित उसे रोकने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपित ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़िता ने भटहट पुलिस चौकी में शिकायत की और उन्होंने बस मारपीट का मामला दर्ज कर असली मामले पर मिट्टी डाल दी। एसएसपी ने मंगलवार को मामले को संज्ञान में ले लिया और मातहतों से जानना चाहा कि आखिर लड़की की पिटाई क्यों कर दी ?  इसके बाद मंगलवार को महिला सिपाही के साथ पुलिस, छात्रा के घर पहुंची। पूछताछ में हकीकत सामने आने पर आरोपित शोहदे के खिलाफ मारपीट के साथ ही छेड़खानी की धारा बढ़ाई गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें