फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बच्चा चुराकर तांत्रिक के पास बेचने जा रही थी महिला, सीसीटीवी में हुई कैद, पांच घंटे में पुलिस ने खोजा

Thu, 02 Sep 2021 09:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा से बच्चा चुराकर भाग रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी महिला का शिवपुर में है मायका। एसएसपी ने चौरीचौरा पुलिस को दिया 21 हजार इनाम देने का किया घोषणा।
विज्ञापन
गोरखपुर: पुलिस ने बच्चे को उसकी मां को सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा इलाके के शिवपुर गांव के टोला बिंदटोलिया से बुधवार की रात करीब दो बजे अपहृत हुए बच्चे को पुलिस ने पांच घंटे में ही खोज निकाला। बच्चा एक महिला के पास मिला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि उसने तंत्र-मंत्र के लिए बच्चे का अपहरण किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सुपुर्द करने के साथ ही आरोपित महिला पर हत्या की नीयत से अपहरण करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान खोराबार के करजहां निवासी सविता निषाद के रूप में हुई है। वहीं, एसएसपी ने बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को 21 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, बृजेश निषाद का छह वर्षीय बेटा प्रतीक निषाद अपनी मां के साथ बुधवार की रात घर के बरामदे में सोया था। रात में करीब दो बजे मां की नींद खुली तो बेटा प्रतीक बिस्तर से लापता था। उन्होंने पहले आसपास तलाश की, बच्चा नहीं मिला तो घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी होते ही घरवालों के साथ ही ग्रामीण भी सक्रिय हो गए और पूरे गांव में तलाश शुरू कर दी गई। बच्चे का कहीं पर पता नहीं चलने पर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान माईधिया पोखरी के पास एक दुकान से सीसी टीवी फुटेज मिल गया। कैमरे में एक महिला बच्चे को ले जाते हुए नजर आ रही थी। सक्रिय हुई पुलिस ने गुरुवार की सुबह करीब छह बजे भोपा बाजार चौराहे के पास बच्चे को बरामद कर लिया। आरोपी महिला बच्चे को गोरखपुर ले जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। पुलिस को देखकर महिला छिप गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी का मायका है शिवपुर

बच्चा चुराकर भाग रही महिला। - फोटो : अमर उजाला।
जिस महिला ने अपहरण किया था उसका मायका शिवपुर गांव में ही है। बताया जा रहा है कि प्रतीक के पिता सूरत में रहते हैं। आरोपित महिला ने प्रतीक की मां से कुछ दिन पहले 50 हजार रुपये उधार भी मांगे थे। रुपये ना देने पर मनमुटाव हो गया और फिर तांत्रिक के चक्कर में पड़कर उसने अपहरण किया।

लगातार तांत्रिक के संपर्क में थी महिला
एसएसपी ने बताया कि महिला ने रात में कई बार एक तांत्रिक से बात की है। महिला बच्चे का अपहरण कर उसे तांत्रिक के हाथ बेचना चाहती थी। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है कि आखिर वह ऐसा क्यों रही थी?

फफक पड़ीं मां, बोलीं-गायब होते बहुत कुछ सोच गई थी
बच्चे को वापस पाते ही पुलिस के सामने मां फफक पड़ीं। बोलीं, बच्चे के गायब होते ही बहुत कुछ सोच ले गई थी। लग रहा था कि कहीं बच्चे के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। अगर ऐसा होता तो जी नहीं पाती। पुलिस की कार्रवाई की उन्होंने तारीफ की और कहा कि पुलिस सक्रिय नहीं हुई होती वह निश्चित तौर से बच्चे को लेकर महिला चली गई होती। देरी होने पर बहुत देर हो जाती।

तंत्र-मंत्र में पिपराइच में हुई थी बच्चे की हत्या
पिपराइच इलाके के मटिहनिया गांव में कुछ दिन पहले इसी तरह तांत्रिक ने पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी थी। घर से अपहरण के बाद कुछ दूरी पर खेत में उसका शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक को जेल भेजा। यही वजह है कि जैसे ही इस घटना की सूचना आई पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई ताकि कोई अनहोनी ना हो जाए।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि बच्चे के अपहरण की सूचना आते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। पांच घंटे में ही पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर मां को सुपुर्द कर दिया है। आरोपी महिला पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बेहतर काम करने वाली पुलिस टीम को 21 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें