फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से करता था जालसाजी, पुलिस ने दबोचा

Sat, 02 Jan 2021 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर जालसाजी करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। क्राइम ब्रांच और गोरखनाथ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
आरोपी की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के गुलरभोज निवासी अख्तर अली के रूप में हुई है। एसपी सिटी सोनम कुमार व सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए जालसाजी के आरोपी के बारे में जानकारी दी।

अफसरों ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहने आरोपी अख्तर ने बीते 12 नवंबर को गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे से एक महिला से चेन व नगदी की लूट की थी। इसके अलावा बीते पांच दिसंबर को धर्मशाला स्थित ऑटो स्टैंड के पास एक महिला को डरा धमका कर उसके तीन हजार रुपये के साथ ही सोने की चेन, अंगूठी भी ले लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में कुछ अन्य घटनाओं को भी आरोपी ने अंजाम दिया था। गोरखनाथ पुलिस स्वॉट टीम के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगी थी। शुक्रवार को मुखबिर के जरिए रेलवे स्टेशन पार्सल गेट के पास से एक बदमाश के होने की सूचना मिली।

अफसरों ने बताया कि सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मशाला धीरेंद्र कुमार राय, उप निरीक्षक शादिक परवेज, विक्रम सिंह, अख्तर गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों युनुस व इरशाद को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें