फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: सास-बहू पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

Wed, 19 May 2021 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

बुधवार तड़के गांव के सीवान में हुई घटना। कप्तानगंज थाने के करचोलिया गांव की घटना। एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने के करचोलिया सिवान में 58 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की 30 वर्षीय बहू पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शौच के लिए निकले लोग महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। दर्द से कराह रही बहू को आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


गांव में कप्तानगंज पुलिस के अलावा प्रभारी निरीक्षक नगर बजार सतानंद पांडेय, इंस्पेक्टर कलवारी अनिल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष दुबौलिया विंदेश्वरी मणि तिवारी, हरैया विकास यादव के अलावा फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच की टीम गांव में पहुंची। एसपी आशीष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर जानकारी हासिल किया। 

पुलिस के मुताबिक करचोलिया गांव की सुभावती देवी (58) पत्नी राम पियारे और उसकी बहू पूजा (30) पत्नी कमलेश शौच के लिए गांव के पूरब सिवान में गयी थी। बताया जाता है कि संदिग्ध परिस्थितियों में सास-बहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मौके पर संघर्ष के निशान हैं। 
विज्ञापन


गला रेतने से मौके पर ही सास खेत में मौत हो गई जबकि बहू पूजा को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

पूजा का पति कमलेश उर्फ राजू चार वर्षों से सऊदी अरब में रहता था। तीन माह पहले गांव आया है। घर में पिता-पुत्र के अलावा सास बहू ही थी। पुलिस ने घायल पूजा विश्वकर्मा के बयान के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें