फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को लाठी से पीटा

Mon, 27 Sep 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अंगद दुबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के हर्रैया थाने के करमडाड़े गांव में मामूली बात को लेकर युवक ने फायर झोंक दिया। जिससे गांव के 33 वर्षीय अंगद दुबे को गोली लग गई। मौके पर पहुंचे अंगद दुबे के पिता 65 वर्षीय उमानाथ दुबे को भी लाठी से पीटकर सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां से अंगद दुबे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

   
घायल अंगद दुबे ने बताया कि वह रास्ते के किनारे खड़े थे। तभी गांव के संतोष गौड़ व ऋतिक बाइक लेकर पहुंचे और उसके ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। उसने एतराज किया तो धमकी देते हुए दोनों घर गए और तमंचा लेकर आए। आते ही अंगद दुबे पर गोली चला दी। खबर पाकर अंगद के पिता मौके पर पहुंचे तो उन्हें लाठी से पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के मुताबिक ओरोपियों की तलाश की जा रही है। अबी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें