फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी का झांसा देकर भाभी से ही दुष्कर्म करता रहा देवर, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

Thu, 17 Jun 2021 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

महिला ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पति की मौत के बाद सास, ससुर की सहमति पर वह देवर के साथ रहने लगी थी। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि देवर शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाता था, अब किसी से उसकी शादी पक्की हो रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद वह परिवार की सहमति पर देवर के साथ रह रही थी। अब परिवार के लोग उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पति की मौत के बाद सास, ससुर की सहमति पर वह देवर के साथ रहने लगी थी। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिवार के लोगों ने उसको दूसरी शादी भी नहीं करने दी। इस बीच वह मायके चली गई। 3 मई को वह ससुराल पहुंची तो देवर की दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया है कि उसने देवर की शादी का विरोध किया तो नौ जून को परिवार के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। रिश्तेदार बातचीत के लिए आए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। देवर की शादी 20 जून को होने वाली है। अब पीड़िता ने एडीजी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में झंगहा पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें