फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर सोना लूटकांड: पुलिस से दो कदम आगे हैं बदमाशों के मुखबिर, इस जिले के बदमाशों का हो सकता है काम

Thu, 04 Mar 2021 08:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/संतकबीरनगर।
विज्ञापन
गोरखपुर लूटकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में बदमाशों के मुखबिर पुलिस के मुखबिरों से ज्यादा सक्रिय और सटीक हैं। महराजगंज के दो व्यापारियों से सोना लूट हो या फिर अमृतसर के स्वर्ण व्यापारी से लूट, दोनों ही मामलों में सटीक मुखबिरी के चलते ही वारदात हुई। लिहाजा, पुलिस का फोकस भी अब उन मुखबिरों तक पहुंचना है, जो शिकार की पहचान कर, उनके पास कितना माल है, उसकी सटीक जानकारी बदमाशों को देते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुराने मामलों में यह सामने आ चुका है कि इस तरह की घटनाओं में मुखबिर की अहम भूमिका रही है। यह मुखबिरी या तो उस दुकान से होती है, जहां पर व्यापारी सामान बेचने या खरीदने जाते हैं, या फिर ठहराव वाले जगह से सटीक मुखबिरी की जाती है। नौसड़ में महराजगंज के स्वर्ण व्यापारियों से लूट की घटना का पर्दाफाश तो पुलिस ने आरोपी पुलिसवालों को गिरफ्तार कर 24 घंटे में कर दिया था। लेकिन, मंगलवार रात हुई अमृतसर के व्यापारी के साथ लूट की घटना में पुलिस अभी खाली हाथ ही नजर आ रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब इसी बात की है कि वह अपने मुखबिर तंत्र को कैसे बदमाशों के मुखबिरों से ज्यादा सक्रिय करें, ताकि अपराध ना होने पाए और अगर हो भी तो धर पकड़ जल्द हो जाए।

स्वर्ण कारोबारी से लूट करने वालों की तलाश में गैर जनपद में भी दबिश
गोरखपुर राजघाट इलाके में पांडेयहाता के पास अमृतसर के स्वर्ण कारोबारी सुरेंद्र सिंह से सोना लूटने के आरोपितों की तलाश में पुलिस गैर जनपद में भी दबिश दे रही है। पुलिस सीसी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में लगी है। खबर है कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर निवासी स्वर्ण कारोबारी सुरेंद्र सिंह के साथ मंगलवार की रात में पांडेयहाता के पास लूट हुई थी। रविवार की रात वह गोरखपुर आए थे और हाल्सीगंज के राधेश्याम धर्मशाला में ठहरे थे। सोमवार को गोरखपुर के सराफा बाजार में गहनों की बिक्री की थी। मंगलवार को वह गहनों की बिक्री करने संतकबीरनगर चले गए। स्वर्ण कारोबारी के मुताबिक, संतकबीरनगर में गहने बेचने के बाद उनके पास 1 किलो 400 के करीब आभूषण बच गए थे। वहां से लौटने पर नार्मल टैक्सी स्टैंड से पैदल ही हाल्सीगंज स्थित राधेश्याम धर्मशाला में जा रहे थे। इसी दौरान पांडेयहाता के पास बदमाशों ने पिस्टल सटाकर उन्हें लूट लिया था।
 

विज्ञापन

गोरखपुर और आजमगढ़ के बदमाशों पर गहराया शक

गोरखपुर शहर में हुए सोना लूटकांड मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पुलिस टीम ने संतकबीरनगर में कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें एक सर्राफा की दुकान के पास स्कूटी सवार एक बदमाश खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को शक है कि बदमाश रेकी कर रहा था।

मंगलवार की रात गोरखपुर के पांडेयहाता के पास अमृतसर के व्यवसायी सुरेंद्र सिंह से स्कूटी सवार दो बदमाश सोने में रखा झोला लूट ले गए थे। वारदात के पहले पीड़ित व्यवसायी खलीलाबाद आए थे। बुधवार को गोरखपुर की पुलिस टीम खलीलाबाद आई थी और मामले में जांच पड़ताल की।

एसपी संतकबीरनगर के निर्देश पर एसओजी टीम ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गोला बाजार से लेकर मेंहदावल बाईपास तक कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाली। गोला बाजार के एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान के पास स्कूटी सवार एक बदमाश खड़ा दिखाई दिया।

इस घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस अपराध छोड़ चुके कुछ पुराने बदमाशों की मदद भी ले रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को शक है कि घटना में शामिल एक बदमाश गोरखपुर तो दूसरा आजमगढ़ का रहने वाला है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि लूट के पर्दाफाश में जिले की पुलिस सहयोग कर रही है। इसमें पुराने लुटेरों को भी टारगेट पर लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें