फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में छुट्टा जानवर जाने को लेकर हुआ विवाद, नाबालिग ने युवती को उतारा मौत के घाट

Sat, 19 Dec 2020 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के जानी जगदीशपुर में खेत में छुट्टा पशुओं चले जाने के विवाद में एक युवती की धारदार हथियार घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके भाई पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की रात हुई है। जानकारी के मुताबिक जानीपुर के जगदीशपुर निवासी प्रेमलता (18) के खेत में छोटा पशु घुस गए थे। पशु को प्रेमलता ने भगाया तो बगल के अमरनाथ के खेत में पशु चले गए। इसी बात को लेकर अमरनाथ का 16 साल का लड़का प्रेमलता से उलझ गया और विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान अमरनाथ के लड़के ने धारदार हथियार से प्रेमलता के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर समेत उसके भाई और पिता को भी हिरासत में लिया है। मौके पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें