फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : अंडे और गिलास लेने पर विवाद, ईंट से फोड़ा रेहड़ी वाले का सिर

Sat, 19 Dec 2020 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
सिरसा में मामूली विवाद में मारा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में अंडे और गिलास लेने पर हुई बहस में तीन युवकों ने अंडे की दुकान लगाने वाले युवक की हत्या कर दी। वारदात हरियाणा के सिरसा के गांव माधोसिंघाना में शुक्रवार देर रात हुई। 

विज्ञापन


गांव माधोसिंघाना में शराब के ठेके के पास अंडे की दुकान लगाने वाले हनुमान की सोनू, अक्षय और राजेश ने गिलास और अंडे लेने को लेकर हुई बहस के कारण हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर सिरसा डीएसपी संजय कुमार, सदर थाना एसएचओ देवी लाल और मल्लेकां चौकी प्रभारी सुरेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव माधोसिंघाना में शुक्रवार रात करीब 9.50 बजे गांव के सोनू, अक्षय और राजेश गुडिया खेड़ा रोड पर बने ठेके से शराब लेने आए थे। इसके बाद वह शराब लेकर पास बनी अंडों की रेहड़ी पर गए। वहां उनकी रेहड़ी के मालिक हनुमान से अंडे और शराब पीने के लिए गिलास लेने को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने हनुमान के सिर पर ईंट और पास रखी लकड़ी से वार कर दिया। हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हनुमान की मौत के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगों को जब घटना का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी सिरसा संजय कुमार, सदर थाना एसएचओ देवी लाल और मल्लेकां चौकी प्रभारी सुरेश मौके पर पहुंचे। 

सदर थाना एसएचओ ने बताया कि रात को शराब लेने के बाद गिलास लेने को लेकर अंडा रेहड़ी चालक हनुमान की तीनों युवकों से बहस हो गई थी। जिस पर तीनों युवकों ने उस पर ईंट और लकड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने गांव माधोसिंघाना के राजेश, सोनू और अक्षय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें