गोरखपुर जिले में शराब पिलाकर दोस्त के साथ ही सामूहिक कुकर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों ने अपने ही दोस्त को शराब के नशे में धुत करके उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
शुक्रवार को वीडियो के वायरल होने पर पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पांचवें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी है। घटना बीते छह जुलाई की है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ही निवासी है। फरार अभियुक्त को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।