फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अर्द्धनग्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी

Wed, 02 Sep 2020 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • तबीयत खराब होने पर एक निजी अस्पताल के बाहर फेंककर भाग गए आरोपी
  • मेडिकल कॉलेज में हुआ युवती का उपचार, देर शाम परिजन घर लेकर चले गए
  • पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस, परिजनों से शिकायत मिलने का कर रही इंतजार
  • मानसिक रूप से कमजोर युवती को महराजगंज से पांच युवकों ने किया था अगवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा इलाके के 18 वर्षीय युवती को अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर युवती को अगवा कर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की हालत खराब होने पर गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बा स्थित निजी अस्पताल के बाहर अर्द्धनग्न अवस्था में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि युवती को महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके से अगवा किया गया था। इसकी जानकारी श्यामदेउरवा पुलिस को दी गई। युवती का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया, जहां से देर शाम परिजन उसे घर ले गए। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

गुलरिहा पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवती ने बताया कि सोमवार शाम वह घर से निकली थी। गांव से थोड़ी दूरी पर उसे पांच युवक मिले और झांसा देकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां शराब के नशे में उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। सुबह जब काफी रक्तस्राव होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई तो करीब आठ बजे युवक उसे भटहट कस्बे में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को कपड़े खरीदकर दिए। इसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम सात बजे श्यामदेउरवा पुलिस उसे लेकर महराजगंज चली गई। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। उसका कहना है कि युवती को पुलिस नहीं, बल्कि परिजन मेडिकल कॉलेज से घर ले गए।

विज्ञापन

इसके पूर्व सोमवार शाम से ही युवती की तलाश कर रहे परिजन मंगलवार सुबह भटहट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उनका कहना था कि युवती को कभी-कभी कुछ देर के लिए दौरा पड़ता है। फिर वह अपने आप ठीक हो जाती है। दौरा पड़ने पर वह अक्सर घर से निकल जाती है। सोमवार को जब वह घर से निकली तो उस समय परिवार को पता नहीं चल सका।

इस बाबत गुलरिहा इंसपेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल महराजगंज है, लेकिन यहां भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी हो पाएगी।

उधर, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि महिला पुलिस के साथ किशोरी के घर जाकर जांच की गई तो पता चला कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह किसी भी बात का ठीक से जवाब नहीं दे रही है। उनका कहना है कि अगर परिजन तहरीर देते हैं तो उसका मेडिकल कराके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें