फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक का सिर मुंडवाकर पीटने में पांच गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Wed, 12 Jan 2022 06:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गगहा थानेदार जयंत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पिटाई व बाल मुड़वाने का वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के एक गांव में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुड़वाने और बेरहमी से पिटाई करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट करने, बलवा, धमकी देने, घर में जबरन घुसने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहे युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। जांच में युवक की पहचान के बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई थी। पुलिस ने मंगलवार रात में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया और एक को बाल सुधार गृह भेजा गया।

गगहा थानेदार जयंत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पिटाई व बाल मुड़वाने का वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छेड़खानी का जो आरोप लगाया गया था, वह जांच में गलत पाया गया।

खुद वायरल करते हैं वीडियो

15 दिन पहले एक मेडिकल स्टोर कर्मचारी को भी इन युवकों ने गुट बनाकर मारा पीटा था। इससे पहले भी गांव के अन्य लोगों की पिटाई कर चुके हैं। क्षेत्र में अपना खौफ बनाने के लिए पिटाई के दौरान स्वयं वीडियो भी बनाकर वायरल करते हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

जगदीशपुर भलुआन के मनीष कुमार (20), आकाश (20), रूदल कुमार (19), कैदहा बुजुर्ग के दीपक पासवान (19) व एक बाल अपचारी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें