फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका हत्याकांड: गोली से घायल डेलसिया लखनऊ रेफर, तीन नामजद समेत चार को पुलिस ने उठाया

Mon, 21 Sep 2020 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • - पुलिस ने पति से भी की पूछताछ, लूट की कोशिश पर यकीन नहीं
  • - संपत्ति विवाद या प्रेम संबंध गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 
विज्ञापन
डेविना उर्फ निवेदिता मेजर अपनी बेटी और बेटे के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के बशारतपुर पूर्वी सेंट जॉन चर्च गली में शिक्षिका डेविना उर्फ निवेदिता मेजर की गोली मारकर हत्या और बेटी डेलसिया के घायल होने के मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक शिक्षिका के पति मनीष मजेर से भी कई जानकारियां हासिल की है। कुछ सुराग भी मिले हैं। उधर, बेटी डेलसिया की तबीयत बिगड़ गई है। रविवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक अस्पताल में बेटी का उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पति मनीष मेजर तहरीर पर पुलिस ने लूट की कोशिश के लिए गोली मारे जाने का केस दर्ज किया था लेकिन लूट की कहानी पुलिस को समझ में नहीं आ रही है। वजह साफ है, मौके पर ही मृतक शिक्षिका का पर्स मिलना था। पर्स में दस हजार रुपये, तीन मोबाइल सुरक्षित थे। इसके अलावा गले में सोने की चेन भी मौजूद थी।
विज्ञापन


पति ने जो तहरीर दी थी, उसमें चेन लूट की कोशिश में गोली मारकर हत्या की बात लिखी है। इस वजह से पुलिस को इस कहानी पर जरा भी यकीन नहीं है। पुलिस संपत्ति विवाद और प्रेम प्रसंग के एंगल पर ही जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने डेविना के जितने भी संपत्ति से संबंधित विवाद हैं, उसके दस्तावेज हासिल कर लिए हैं।
 

विज्ञापन

ये हुई थी घटना

बशारतपुर पूर्वी निवासी डेविना के पिता की रविवार को जयंती थी। डेविना हर साल कब्रिस्तान पर जाती और सफाई करके लौटती थीं। रविवार को भी वह अपनी बेटी को लेकर कब्रिस्तान गई थीं। फिर पास ही स्थित अपने मायके आ गई।

मायके में रुकने के बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह वापस घर जा रही थी कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से डेविना की मौके पर ही मौत हो गई थी और बेटी डेलसिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें