फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Sat, 31 Jul 2021 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

दो महीने पहले ही हुई थी शादी, पति व अन्य पर दहेज हत्या का केस दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला मधुवन में नवविवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी दो माह पहले हुई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोमई निवासी परसा काशी ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 24 वर्षीय बेटी प्रमिला की शादी 21 मई को गोविंद निषाद निवासी अमरौली शुमाली टोला मधुबन से की थी। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया। शादी के बाद से ही गोविंद दहेज का ताना देकर प्रमिला को प्रताड़ित करता था।

शनिवार सुबह करीब 6 बजे प्रमिला की सास व पति ने सूचना दी कि तुरंत मधुबन आ जाओ। बाद में बताया कि प्रमिला ने फांसी लगा ली है। आरोप लगाया कि दहेज के लालच में प्रमिला की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव एक कमरे में बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


पूछताछ में गोविंद ने बताया कि प्रमिला ने छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटककर कर आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि उनके पहुंचने पर शव बेड पर रखा मिला। मायके पक्ष की तहरीर पर पति गोविंद व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ रुधौली धनजंय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।

शुक्रवार शाम को हुआ था झगड़ा
पिता आरोप लगाया है कि गोविंद का अन्य महिला से संबंध है। इसी बात पर दोनों में विवाद होता था। शुक्रवार को भी प्रमिला व गोविंद के बीच झगड़ा हुआ था। बेटी के फोन करने पर वह  उसके घर गए थे। उनके सामने भी गोविंद ने जान से मार डालने की धमकी दी थी। दोनों को समझा बुझाकर वापस चला आया। शनिवार सुबह उन्हें बेटी के मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें