फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मामूली विवाद में स्वर्ण व्यापारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला, तीन गंभीर

Tue, 07 Jun 2022 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोपियों ने घर में घुसकर स्वर्ण व्यापारी के परिजनों को पीटा है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। व्यापारी की पत्नी व बेटी को लोहे की रॉड से पीटा। इस घटना में स्वर्ण व्यापारी ओमप्रकाश, उनकी बेटी साक्षी कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा, दीपक, रामू कुशवाहा घायल हो गए। इसमें से साक्षी कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा और दीपक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के इस्माइलपुर में कूड़ा फेंकने से मना करने पर बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी ओमप्रकाश कुशवाहा के घर में घुसकर परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी-डंडे, चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर महिलाओं समेत पांच लोगों को घायल कर दिया गया। आसपास के लोग बीच बचाव की कोशिश किए तो उन्हें भी दौड़ा लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के आने पर भी दबंग स्वर्ण व्यापारी के घर पर ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत देखते हुए तीन लोगों को भर्ती कर लिया गया। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।  

जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश कुशवाहा की अलीनगर में सोने-चांदी की दुकान है। इस्माइलपुर स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। व्यापारी के घर के सामने ही हीरा कुशवाहा का परिवार रहता है। आरोप है कि रोजाना ही हीरा के घरवाले व्यापारी के घर के सामने कूड़ा फेंक देते हैं। गली संकरी होने की वजह से परेशानी होती है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब हीरा पक्ष के लोगों ने व्यापारी के घर के सामने कूड़ा फेंका तो ओमप्रकाश की पत्नी ने आपत्ति जताई। इसपर बदमाश अराजक हो गए और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर ईंट, लाठी-डंडा व चाकू से लैस होकर हमला कर दिए।

तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसकर स्वर्ण व्यापारी के परिजनों को पीटा है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। व्यापारी की पत्नी व बेटी को लोहे की रॉड से पीटा। इस घटना में स्वर्ण व्यापारी ओमप्रकाश, उनकी बेटी साक्षी कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा, दीपक, रामू कुशवाहा घायल हो गए। इसमें से साक्षी कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा और दीपक को गंभीर चोटें आई हैं।

इन सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एसएसपी विपिन टाड़ा ने कहा कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें